A First-Of-Its-Kind Magazine On Environment Which Is For Nature, Of Nature, By Us (RNI No.: UPBIL/2016/66220)

Support Us
   
Magazine Subcription

गर्मी के रामबाण फल

TreeTake is a monthly bilingual colour magazine on environment that is fully committed to serving Mother Nature with well researched, interactive and engaging articles and lots of interesting info.

गर्मी के रामबाण फल

गर्मी के मौसम में ककड़ी और खीरा आपको डीहाइड्रेशन से बचाता है और टॉक्सिंस को शरीर से बाहर करता है...

गर्मी के रामबाण फल

TidBit
गर्मी का मौसम आ रहा है। इस मौसम में धूप और गर्म हवा से लोग परेशान होने लगते हैं और लोगों का स्वास्थ्य खराब होने लगता है। यहां पर उन फलों के बारे में बताएंगे, जिसके खाने से आपको भरपूर स्वाद तो मिले ही, साथ ही शरीर को ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व और पानी मिल सके। तरबूज और खरबूज ऐसे फल हैं, जिनसे हमारे शरीर को गर्मी के मौसम में भरपूर पानी मिलता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। तरबूज में लाइकोपिन, ऑक्सीडेंट और कई विटामिन पाए जाते हैं। इससे मधुमेह, डिप्रेशन, पेट के रोगों से निजात मिलती है। वहीं, खरबूज में एंटी-ऑक्सीडेंट और कई विटामिन पाए जाते हैं। खरबूज दिल और कैंसर की बीमारी मे फायदा करता है। गर्मी के मौसम में ककड़ी और खीरा आपको डीहाइड्रेशन से बचाता है और टॉक्सिंस को शरीर से बाहर करता है। इसके अलावा ये दोनों शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। खीरा और ककड़ी में कई पोषक तत्व होते हैं। ये दोनों शुगर, कब्ज, बदहजमी, अल्सर और पेट दर्द सहित कई बीमारी में फायदा करता है। नारियल और नारियल का पानी गर्मी से बचाने के लिए बहुत असरकारक है। नारियल के पानी स्वाद जरूर नहीं होता है लेकिन इससे शरीर को कई फायदें होते हैं। नारियल मधुमेह, सिरदर्द, पेट के कीड़े होने जैसी कई दिक्कतों से सुरक्षा करता है। बेल का फल और इसका शर्बत दोनों गर्मी में रामबाण हैं। बेल बदहजमी, शुगर, हृदयरोग, भूख न लगना, जलन सहित कई रोग में फायदा करता है। वहीं, बले का शर्बत पेट साफ करने में सहायक होता है।
गर्मियों में इन फलों से बना लें दूरी 
गर्मियों में ढेरों मौसमी फल मिलते हैं, जिनमें पानी की मात्रा काफी होती है और इनकी तासीर भी ठंडी होती है। इन्हें खाने से कई तरह से सेहत लाभ होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी फल होते हैं जिनकी तासीर गर्म होती है, ऐसे में इन फलों का अधिक सेवन भीषण गर्मी में करना ठीक नहीं।तरबूज, खरबूज, लीची, ककड़ी, खीरा इन सभी फलों की तासीर ठंडी होती है। ये शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं, डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। गर्म तासीर वाले फलों का अधिक सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। दस्त, पेट दर्द, नकसीर की समस्या हो सकती है। जानिए ऐसे ही कुछ गर्म तासीर वाले फलों के बारे में जिनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। यदि आप गर्मी के मौसम में डेली खजूर खा रहे हैं तो ऐसा करना छोड़ दें। बेशक खजूर बेहद पौष्टिक और हेल्दी फल है, लेकिन इसकी तासीर बेहद गर्म होती है। इसके अधिक सेवन से शरीर का तापमान बढ़ सकता है। ऐसे में इसे गर्मी की बजाय सर्दियों में अधिक खाने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं। आयरन, कैल्शियम से भरपूर खजूर एनीमिया दूर करता है, हड्डियों को मजबूती देता है। वैसे तो आम को फलों का राजा कहा जाता है और ये फल गर्मियों में ही खूब मिलता भी है, ऐसे में जो लोग आम लवर हैं, वे इसके मार्केट में आते ही खूब खरीदते हैं और एक दिन में 4-5 खाना शुरू कर देते हैं। लेकिन, आप ये गलती न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आम की तासीर गर्म होती है। इसके अधिक सेवन से आपको दस्त, नकसीर, पेट दर्द हो सकता है। शरीर का तापमान बढ़ सकता है। सुबह भी आप सबसे पहले आम खाते हैं तो इससे शुगल लेवल बढ़ सकता है। सीमित मात्रा में ही आम का सेवन करें। वैसे तो पपीता पेट के लिए बेहद ही शानदार फल है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है, इसे एक्सपर्ट सर्दियों में अधिक खाने की सलाह देते हैं। गर्मी में खाएंगे अधिक तो बॉडी हीट बढ़ेगा ही। हां, आप बेहद कम मात्रा में खाएं तो अधिक नुकसान नहीं होगा। इसमें फाइबर, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी, ई, के, कैल्शियम, लाइकोपीन, अधिक होता है जो हार्ट डिजीज, कैंसर, डायबिटीज आदि से बचाव कर सकता है। हालांकि, अधिक फाइबर युक्त चीजों के सेवन से कई बार दस्त होता है। वैसे तो चकोतरा फल विटामिन सी से भरपूर होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए बेहद ही फायदेमंद है, इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसे गर्मी में नहीं बल्कि सर्दियों में खाना लाभदायक है। गर्मी में इसे अधिक खाने से शरीर में हीट बढ़ सकता है। अंजीर की तासीर बेहद गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन सर्दियों में खूब किया जाता है। गर्मी में इसे अधिक खाने से बचना चाहिए। आप चाहें तो इसे सेवन से पहले पानी में कुछ घंटे भिगोकर रख दें, फिर खाएं। इससे ये आसानी से पच जाता है। भीगे अंजीर की तासीर ठंडी हो जाती है। लीचीे एक ऐसा फल है जो गर्मी के मौसम में ही मिलता है, वह भी एक या दो महीना। हालांकि तासीर लीची की गर्म ही होती है, ऐसे में जो लोग बैठकर 30-40 लीची एक बार में ही खा जाते हैं, वे इसे खाने में सावधानी बरतें। इसमें शुगर भी काफी होता है ऐसे में डायबिटीज में खाने से परहेज करें वरना तेजी से शुगर लेवल हाई हो सकता है। लीची में साइट्रिक एसिड, विटामिन सहित कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी शरीर में पानी व खनिज लवणों की कमी को पूरा करते हैं। लीची खाने से पेट दर्द, आंत की बीमारी, कब्ज आदि में बहुत फायदा करता है। बेहतर है, इन तमाम फलों को गर्मी में खाने से पहले एक्सपर्ट, डाइटिशियन की सलाह जरूर ले लें।
सदाबहार की फूल-पत्ती हैं बहुत उपयोगी
प्रकृति ने इस संसार को एक से बढ़कर एक रंग-बिरंगे फूल दिए हंै। इन सभी फूलों की महक और उनकी खासियत अलग-अलग हैं। पूजा-पाठ और साज-सज्जा के अलावा कई फूल स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माने गए हैं। सिर्फ फूल ही नहीं बल्कि उसकी पत्तियां, जड़ और तने भी तमाम बीमारियों में लाभ पहुंचाते हैं। ऐसा ही एक पौधा है सदाबहार। सदाबहार का पौधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके फूल, पत्ते, जड़ और तने में भरपूर मात्रा में एलकालॉइड्स, एजमेलीसीन और सरपेन्टीन नामक तत्व पाए जाते हैं जो हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। इसके पत्ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें सदाबहार की पत्तियों का काढ़ा बना कर पीने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो इसके काढ़े का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। सदाबहार के फूल इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करते हैं। सदाबहार के फूलों का काढ़ा पीने से कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह शरीर में संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है। अगर आप वायरल या बैक्टीरियल समस्याओं से ग्रसित हैं तो नियमित रूप से सदाबहार फूलों का काढ़ा पिएं। आयुर्वेद के अनुसार पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी सदाबहार के फूलों का उपयोग किया जा सकता है। इससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। अगर आप रोजाना सदाबहार के फूलों का सेवन करेंगे तो आपका पाचन-तंत्र भी मजबूत बनेगा। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। सदाबहार के फूलों का पानी भी पी सकते हैं। सदाबहार की पत्तियां स्किन से जुड़ी खुजली और इंफेक्शन सहित तमाम समस्याओं में बहुत फायदेमंद मानी गई हैं। स्किन में जहां भी कोई समस्या है उस प्रभावित जगह पर सदाबहार की पत्तियों का लेप लगाने से फायदा मिलता है। इसके अलावा सदाबहार की पत्तियां कील, मुहांसे और झुर्रियों आदि के लिए भी बहुत उपयोगी होती हैं। डायबिटीज की समस्या में सदाबहार की पत्तियां बहुत ही फायदेमंद है। इसकी पत्तियों में एल्कलॉइड नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर में इंसुलिन के निर्माण के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज या मधुमेह के मरीजों के लिए सदाबहार की पत्तियों का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। आप रोजाना सुबह खाली पेट सदाबहार की पत्तियों का रस पी सकते हैं। इससे डायबिटीज में काफी राहत मिलती है।
 

Leave a comment