A First-Of-Its-Kind Magazine On Environment Which Is For Nature, Of Nature, By Us (RNI No.: UPBIL/2016/66220)

Support Us
   
Magazine Subcription

मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घर में लगाएं ये पौधे 

TreeTake is a monthly bilingual colour magazine on environment that is fully committed to serving Mother Nature with well researched, interactive and engaging articles and lots of interesting info.

मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घर में लगाएं ये पौधे 

मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिस मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है उसमें भी लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है...

मच्छरों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो घर में लगाएं ये पौधे 

Plants & Pets
गर्मियों के मौसम में शाम होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। आमतौर पर मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहते हैं। इन प्रोडक्ट्स में तरह-तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसकी बजाय आप मच्छरों से निजात पाने के लिए नेचर का सहारा ले सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे खूबसूरत पौधों के बारे में जो ना सिर्फ घर में मच्छरों को आने से रोकेंगे बल्कि ये आपके घर की रौनक भी बढ़ाएंगे।
लेमन ग्रास
हर घर में लेमन ग्रास का इस्तेमाल उसकी सुगंध की वजह से किया जाता है। लेमन ग्रास के पौधे का इस्तेमाल मच्छर भगाने वाली कई दवाओं में भी किया जाता है। इसकी मनमोहक और ताजगी भरी खुशबू एक तरफ जहां मूड फ्रेश करने का काम करती है वहीं इसकी खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं।
गेंदा
गेंदे का फूल ना सिर्फ आपके घर के बालकनी को खूबसूरत बनाने का काम करता है बल्कि इसकी खुशबू मच्छरों और उड़ने वाले कीड़ों को भी आपसे दूर रखती है। मच्छरों को भगाने के लिए इस फूल की जरूरत नहीं होती, उसके लिए इसका पौधा ही काफी होता है। 
लैवेंडर
मच्छरों को दूर भगाने के लिए जिस मॉस्किटो रिपेलेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है उसमें भी लैवेंडर ऑयल मिलाया जाता है। अपने घर को महकाने के साथ मच्छरों को दूर रखने के लिए घर में लैवेंडर का पौधा लगाएं। 
लहसुन का पौधा
कहा जाता है कि लहसुन खाने से खून में एक अलग तरह की महक आने लगती है जिसे मच्छर बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। अगर आप खुद लहसुन का सेवन नहीं करना चाहते तो अपने घर में लहसुन का एक पौधा लगा लें।
तुलसी
तुलसी का पौधा हवा साफ रखने के साथ-साथ छोटे-छोटे कीड़े और मच्छरों को भी आपसे दूर रखता है। इसके पत्तों का इस्तेमाल आप चाय और काढ़ा बनाने के लिए कर सकते हैं।
नीम का पौधा
मच्छर, मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को दूर करने के लिए नीम का पौधा लगाना काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके घर में बगीचा है तो वहां नीम का पेड़ जरूर लगाएं. इससे घर के अंदर मच्छर नहीं आएंगे।
रोजमेरी
रोजमेरी के पौधे को नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट्स माना जाता है। इसके नीले फूल दिखने में बहुत खूबसूरत दिखते हैं। इन पौधों की खासियत है कि ये गर्मी के मौसम में अच्छी तरह पनपते हैं। इस पौधे को गमले में लगाकर ठंडे और सूखी जगह पर रखें।
सिट्रोनेला ग्रास
सिट्रोनेला ग्रास को भी मच्छर भगाने में बहुत कारगर माना जाता है। ये पौधा 2 मीटर तक बढ़ता है। इस ग्रास से निकलने वाले ऑयल का इस्तेमाल मोमबत्तियों, परफ्यूम्स और कई हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। सिट्रोनेला ग्रास में एंटी फंगल गुण भी होते हैं।
कैटनिप
कैटनिप का इस्तेमाल कई तरह की आयुर्वेदिक औषधि में भी किया जाता है। मच्छर भगाने में ये बहुत असरदार है। यह पौधा हर मौसम में बढ़ जाता है। इसके फूल सफेद और लैवेंडर की तरह होते हैं। मच्छरों को दूर रखने के लिए इसे घर के खुली जगह लगाएं।
हॉर्समिंट
हॉर्समिंट के पौधे को ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं होती है। इसकी खुशबू सिट्रोनेला जैसी ही होती है। ये पौधे गर्म मौसम में उगते हैं। इनका इस्तेमाल भी कई तरह दवाओं में किया जाता है। घर में इसे लगाने से मच्छर पास नहीं फटकते हैं। हॉर्समिंट को मोनार्दा या मधुमक्खी बाम के रूप में भी जाना जाता है और इसकी पत्तियां तेल का उत्पादन करती हैं जो मच्छरों और अन्य आक्रामक कीड़ों को रोकती हैं। बी बाम भी एक आकर्षक पौधा है जो विभिन्न जीवंत रंगों जैसे बैंगनी, लाल, गुलाबी, सफेद आदि में आता है।
पुदीना
पुदीना के फायदे से कौन अनजान है। इसे खाया भी जाता है और त्वचा पर लगाया भी जाता है। लेकिन मच्छरों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं है। आप पुदीने के पौधे को घर में लगाएं। इससे मच्छर अपने आप दूर हो जाएंगे। एक स्टडी में पुदीने का तेल या मिनट एक्सट्रैक्ट किसी भी अन्य कीटनाशक जितना प्रभावी पाया गया है। ऐसे ही में यह मच्छर भगाने में भी बहुत उपयोगी माना जाता है।
मरुआ का पौधा
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के द्रव्यगुण विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देखने में तुलसी जैसा लगने वाला मरुआ का पौधा बेस्ट मॉस्कीटो रेपलेंट है। यह पूरे भारत में उगाया जाता है. आमतौर पर लोग किचन गार्डन में इसे उगाते हैं। अगर आपने अपने घर में एक भी यह पुदीने के परिवार का पौधा है और अगर एक भी मरुआ का पौधा आपके घर में है तो इसकी तेज महक बनी रहती है।
ऋषि 
इस सूची में अंतिम मच्छर विकर्षक पौधा ऋषि है, जो जलने पर आवश्यक तेलों को छोड़ता है जो इनसेट को बंद कर देता है। ऋषि को मच्छर विकर्षक के रूप में उपयोग करने का एक और तरीका यह है कि इसके सूखे पत्तों को कुचलकर बग स्प्रे बनाया जाए।

Leave a comment